फीफा: फाइनल खेलकर ही संतुष्ट होंगे तेवेज
जोहांसबर्ग। अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के स्टार स्ट्राइकर कार्लोस तेवेज का कहना है कि वह तथा उनकी टीम फीफा विश्व कप-2010 का फाइनल खेलकर ही संतुष्ट होगी। अर्जेटीना ने तेवेज के दो गोलों की मदद से रविवार देर रात खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मेक्सिको को 3-1 से पराजित किया। अर्जेटीना के लिए गोंजालो हिग्वेन ने भी एक गोल किया।
समाचार पत्र 'द सन' ने तेवेज के हवाले से लिखा है, "मेक्सिको के खिलाफ हमारी जीत फाइनल की तरफ बड़ा कदम है, जहां पहुंचना हमारा लक्ष्य है। हम फाइनल से कम में संतुष्ट नहीं होंगे।"
तेवेज ने कहा कि क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर उनके साथी खुश हैं और जीत का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। बकौल तेवेज, "जीत हमेशा खुशी देती है लेकिन यह तो हमारे सफर का हिस्सा मात्र है। हम इसका लुत्फ उठाते हुए आगे की ओर देख रहे हैं।"
दो बार खिताब जीत चुकी अर्जेटीना की टीम का तीन जुलाई को होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जर्मनी के साथ सामना होगा। जर्मनी ने रविवार को ही खेले गए पहले प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 4-1 से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications