ब्लोमफोंटेन। फीफा विश्व कप-2010 के प्री-क्वोर्टरफाइनल मुकाबले में जर्मनी के हाथों 4-1 की शर्मनाक पराजय के बाद इंग्लैंड फुटबाल टीम के कोच फाबियो कापेलो ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा देने से इंकार कर दिया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कापेलो ने कहा कि वह इस संबंध में कोई भी फैसला लेने से पूर्व एफ ए अंतर्राष्ट्रीय कमिटी के अध्यक्ष सर डेव रिचर्ड्स से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा, "अपने भविष्य को लेकर मैं अध्यक्ष से बात करना चाहता हूं। मैं नहीं जानता कि उन्हें मुझ पर विश्वास है भी कि नहीं।"
कापेलो ने कहा, "लंदन पहुंचने पर ही मैं कुछ कहूंगा। अभी मेरे पास समय है।" ज्ञात हो कि हाल ही में कापेलो का कार्यकाल यूरो कपर 2012 तक बढ़ा दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।