फीफा के क्‍वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली टीमें

By Staff

जोहांसबर्ग। फीफा विश्व कप-2010 के अंतिम-8 दौर में पहुंचने वाली टीमों के नाम तय हो गए हैं। इनमें से चार टीमें दक्षिण अमेरिका और तीन टीमें यूरोप की हैं। घाना के रूप में एकमात्र अफ्रीकी टीम इस बार अंतिम-8 दौर में जगह बना सकी है। उरुग्वे, अर्जेटीना, ब्राजील और पराग्वे दक्षिण अमेरिका का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जबकि स्पेन, हॉलैंड और जर्मनी के रूप में तीन यूरोपीय टीमें इस दल में शामिल हैं।

उरुग्वे ने इस दौर में पहुंचने के लिए दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया था जबकि घाना ने अमेरिका को इसी अंतर से पराजित किया था। हॉलैंड ने स्लोवाकिया पर 2-1 के अंतर से जीत हासिल की थी। इसी तरह पांच बार के चैम्पियन ब्राजील ने अपने ही महाद्वीप की टीम चिली को 3-0 से पराजित किया था।

अंतिम-8 में पहुंचने के लिए अर्जेटीना ने जहां मेक्सिको को 3-1 से हराया वहीं जर्मनी ने इंग्लैंड पर 4-1 से बड़ी जीत दर्ज की। हालांकि यह मैच रेफरी के गलत फैसले के कारण विवादों में घिर गया है। दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे ने लंबे समय बाद अंतिम-8 दौर में जगह बनाने के लिए जापान को 5-3 से हराया। मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ। निर्धारित समय की समाप्ति तक दोनों टीमें 0-0 से बराबरी पर थीं।

दूसरे दौर के अंतिम मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल को पराजित किया। स्पेन ने डेविड विला के शानदार गोल की मदद से यह मैच 1-0 से जीता। अगले दौर में उरुग्वे का सामना जहां घाना से होगा वहीं हॉलैंड और ब्राजील की टीमें आमने-सामने होंगी। अर्जेटीना को जर्मनी से भिड़ना है और पराग्वे का सामना स्पेन के साथ होगा। विश्व कप का फाइनल 11 जुलाई को खेला जाना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, June 30, 2010, 2:29 [IST]
Other articles published on Jun 30, 2010
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+