लंदन। इंग्लैंड और जर्मनी के बीच खेले गए अंतिम-16 ग्रुप के महत्वपूर्ण मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाड़ी फ्रैंक लैंपार्ड द्वारा किए गए एक गोल को नकार देने वाले रेफरी मौरिसियो इस्पेनोसा की पत्नी ने अपने पति के इस फैसले को गलत करार दिया है।
इस्पेनोसा की पत्नी सांड्रा पेरेज इस्पोनोसा ने कहा कि उन्हें इस फैसले पर अब तक यकीन नहीं हो रहा है। बकौल सांड्रा, "हम जानते थे कि वह गोल था। मुझे तो इस फैसले पर यकीन नहीं हो रहा था।" अपने पति की इस गलती पर सांड्रा टीवी के सामने रो पड़ी थीं। उन्होंने रोते हुए कहा था, "नहीं..नहीं मौरिसियो तुम गलत हो।"
समाचार पत्र 'द सन' से बातचीत के दौरान सांड्रा ने बताया कि उनके पति गुरुवार को उरुग्वे पहुंचे लेकिन उन्होंने किसी से बात नहीं की क्योंकि वह बेहद दुखी थे। बकौस सांड्रा, "जैसे ही गेंद गोलपोस्ट के अंदर गई, मैं समझ गई थी कि वह गोल है। मैं यकीन नहीं कर पा रही थी कि मेरे पति ने इतना गलत फैसला सुनाया है। मुझे उन पर दया आ रही थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।