फीफा: इतिहास रचने को तैयार है घाना
जोहांसबर्ग। फीफा विश्व कप-2010 में शुक्रवार को घाना की टीम अफ्रीकी फुटबाल में एक नया इतिहास रचने के मकसद से सॉकर सिटी स्टेडियम में उतरेगी। यह इतिहास विश्व कप के सेमीफाइइनल में जगह बनाने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनने का होगा। वैसे घाना के अब तक के प्रदर्शन को देखकर ऐसा संभव भी लगता है। टीम ने शानदार खेल का परिचय देते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। घाना के स्टार खिलाड़ी असामोआह गयान ने सेमीफाइनल में जगह बनाने की मंशा पहले ही जाहिर कर दी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गयान ने गुरुवार को कहा, "पूरा अफ्रीका महाद्वीप और घाना हमारे साथ है। हम जानते हैं कि दबाव को कैसे झेलना है। हमारे पास मौका है कि हम सेमीफाइनल में जगह बनाएं और पूरी दुनिया को अपनी क्षमता दिखा दें।"
क्लिक करें- फीफा 2010 का विशेष पेज
गयान इस टूर्नामेंट में अब तक तीन गोल कर चुके हैं। उन्होंने अमेरिकी टीम के खिलाफ अंतिम -16 के नॉकआउट मुकाबले में निर्णायक गोल किया था। गयान भी मानते हैं कि क्वार्टर फाइनल में उरुग्वे से पार पाना आसान नहीं रहेगा। आज से करीब दो साल पहले अफ्रीका कप ऑफ नेशंस में गयान का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और उसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। उन्होंने कहा, "मैं अभी 24 साल का हूं और मुझे अभी फुटबाल में बहुत कुछ करना है। मेरे लिए इस विश्व कप में कुछ भी चौंकाने वाला नहीं है क्योंकि मैं अपनी क्षमता से वाकिफ हूं।"
घाना के कोच मिलोवान राजेवैक भी अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा, "हम इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले इकलौती अफ्रीकी टीम हैं। हम सेमीफाइनल में पहुंचना चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications