नैरोबी। विश्व कप फुटबाल प्रतियोगिता के क्वोर्टर फाइनल में घाना की हार के बाद केन्या की राजधानी में हुए एक झगड़े में दो फुटबाल प्रशंसक मारे गए।
पुलिस प्रमुख एंथनी किबुची के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा कि नैरोबी के बाहरी इलाके में एक बार में एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया। उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इसके बाद भीड़ ने हमलावर को पीटकर मार डाला।
उरुग्वे के खिलाफ घाना की हार के बाद इन दोनों व्यक्तियों में विवाद शुरू हो गया था। वहां सैकड़ों लोग मैच को देखने के लिए जुटे थे।
किबुची ने कहा कि एक व्यक्ति को चाकू मारने वाले हमलावर को भीड़ ने मार डाला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।