केपटाउन। जर्मनी के कोच जोआछिम लोएव ने अर्जेटीना के खिलाफ मिली 4-0 की शानदार जीत के लिए अपनी टीम के खिलाड़ियों का प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके देश के लिए चौथा विश्व कप खिताब बस हाथ में है।
जर्मनी टीम के क्वोर्टरफाइनल में पहुंचने के बाद लोएव ने कहा, "टीम में चैम्पियन बनने की प्रतिबद्धता है। अर्जेटीना मजबूत टीम है। चार बार गोल करना अहम है। यह अविश्वसनीय है।"
उन्होंने कहा कि पूरी टीम परफेक्ट है और प्रशंसा की पात्र है। उन्होंने कहा बास्तियान श्वींसटेगर विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। विश्व में उनके जैसा कोई दूसरा मिडफील्डर नहीं है। क्लोस ने तो इतिहा ही बना डाला है। "मुझे पता था कि महत्वपूर्ण मौकों पर वह टीम के काम आएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।