मोंटेवीडियो। फीफा विश्व कप -2010 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दो बार के चैम्पियन उरुग्वे की टीम हॉलैंड से 2-3 से भले ही हार गई हो लेकिन इस दक्षिण अमेरिकी देश में जश्न मनाया गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इससे पहले उरुग्वे 1974 के विश्व कप के सेमीफाइन में पहुंचा था। वहीं उरुग्वे की टीम वर्ष 1930 और 1950 के विश्व कप का चैम्पियन रह चुकी है
उरुग्वे के एक खेल प्रेमी ने कहा,"मैं गर्व महसूस कर रहा हूं। छोटा सा देश और इतने बड़े मुकाम तक पहुंचना वाकई फक्र की बात है। टूर्नामेंट में बिना किसी नामचीन खिलाड़ी के सेमीफाइनल तक पहुंचना कोई साधारण बात नहीं है। नैतिक रूप से हम भी विश्व चैम्पियन हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।