Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बैन के बाद इस टी20 लीग में वापसी करेंगे स्टीव स्मिथ, बड़े प्लेयर्स में शामिल हुआ नाम

नई दिल्ली। बॉल टेम्परिंग कांड में एक साल का बैन झेल रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का मैदान में लौटना तय हो गया है। 28 जून से शुरू हो रही कनाडा ग्लोबल टी20 लीग में स्मिथ खेलते नजर आएंगे। आपको बता दें कि इस चैंपियनशिप में वो बतौर मार्की खिलाड़ी क्रिकेट में वापसी करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में तीसरे टेस्ट के दौरान बॉल टैंपरिंग स्कैंडल के बाद मार्च में उन्हें 12 महीने के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया था।

हालांकि कुछ वक्त उन्हें और डेविड वॉर्नर को बोर्ड ने ग्रेड क्रिकेट खेलने की अनुमति दे दी थी। स्मिथ अब अंतरराष्ट्रीय स्टार जैसे क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और शाहिद अफरीदी के साथ छह टीमों के टूर्नामेंट में भाग लेंगे। आपको बता दें कि इस लीग में 6 टीमें होंगी। ये छह टीमें कैरेबियन ऑल स्टार्स, टोरंटो नेशनल्स, मॉन्ट्रियल टाइगर्स, ओटावा रॉयल्स, वैंकूवर नाइट्स और विनीपेग हाक्स हैं। इस लीग के लिए ड्वेन ब्रावो, लसिथ मलिंगा, क्रिस लिन, डेरेन सैमी, डेविड मिलर और सुनील नरेन को भी मार्की खिलाड़ी चुना गया है।

आपको बता दें कि स्टीव स्मिथ के अलावा बॉल टेम्परिंग के आरोप में डेविड वार्नर को भी एक साल के लिए बैन गिया गया था वहीं केमरून बेनक्रॉफ्ट को 9 महीने के लिए बैन किया गया था। इस पूरी घटना के बाद तीनों खिलाड़ियों ने मीडिया के सामने रोते हुए अपनी गलती मानी थी।

Story first published: Friday, May 25, 2018, 16:53 [IST]
Other articles published on May 25, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+