KXIP VS RR: केएल राहुल की फैन हुई ये पाकिस्तानी पत्रकार, कुछ इस तरह की तारीफ
नई दिल्ली। आईपीएल में रोज एक धमाकेदार पारी देखने को मिलती है। हर गेंद पर रोमांच पैदा करने वाले इस खेल में अक्सर कोई न कोई खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ जाता है। दरअसल अब सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए भी प्रयास कर रही हैं ऐसे में कुछ टीमों के लिए हर मैच जीतना बेहद जरूरी भी है। एक ऐसा ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला राजस्थान और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच। इस मुकाबले में जीत भले ही राजस्थान के टीम की हुई हो लेकिन पंजाब के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की नाबाद 95 रनों की पारी ने शायद इस जीत को फीका कर दिया है। हर तरफ उनकी शानदार पारी की लोग तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने इसके पहले भी राजस्थान से हुए मुकाबले में 84 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। उनकी अस शानदार बल्लेबाजी के कायल सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के लोग भी हो रहे हैं।
KL Rahul impressive,superb timing,great to watch.. #RRvKXIP
— zainab abbas (@ZAbbasOfficial) May 6, 2018
पाकिस्तान की एंकर ने की तारीफः केएल राहुल की इस शानदार पारी का असर पाक की स्पोर्ट्स एंकर जैनब अब्बास पर भी देखने को मिला। उन्होंने केएल राहुल की इस पारी पर शानदार ट्वीट करते हुए कहा की केएल राहुल की इस पारी को देखकर मजा आ गया उनकी टाइमिंग बहुत अच्छी थी। बता दें की जैनब अक्सर आईपीएल को लेकर पोस्ट करती रहती हैं उन्होंने कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किए हैं। इसके पहले उन्होंने कैप्टन कूल को लेकर भी ट्वीट किया था, जैनब ने लिखा था कि "महेंद्र सिंह धोनी के लिए दुनिया को यह दिखाने का मौका है कि वह अभी भी वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशनर हैं। जैनब के इस ट्वीट के बाद पाकिस्तान के यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था।
Story first published: Wednesday, May 9, 2018, 15:24 [IST]
Other articles published on May 9, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
