Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बेनतीजा रहा टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इसनर और माहुत के बीच विम्बलडन के पुरुषों के एकल में यह पहले दौर का मुकाबला था जो मंगलवार को आरंभ हुआ था। इस दिन खराब रोशनी की वजह से मैच को अगले दिन तक के लिए टाल दिया गया था।

अगले दिन बुधवार को खराब रोशनी ने नहीं बल्कि इन दोनों के जज्बे ने खेल को इतना लंबा बना दिया। मैच का पांचवां सेट ही सात घंटे और छह मिनट तक चला जो अपने आप में एक अनोखा रिकार्ड है। इस मैच को रद्द किए जाने तक स्कोर 4-6, 6-3, 7-6 (9-7), 6-7 (3-7), 59-59 था।

खेल के इतने देर तक चलने की वजह से इसनर का युगल मुकाबला स्थगित करना पड़ा क्योंकि वह उसमें शिरकत नहीं कर पाते। ये दोनों खिलाड़ी जब कोर्ट से बाहर जाने लगे तो दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ, खड़े होकर इनका अभिवादन किया।

फ्रांसीसी खिलाड़ी माहुत ने कहा, "हमने इतनी देर खेला। मैं हर पल इस मैच को जीतने की कोशिश में था।"

दूसरी ओर अमेरिकी खिलाड़ी इसनर ने कहा, "फिर ऐसा कभी देखने को नहीं मिलेगा। मैं नहीं जानता कि इस बारे में क्या कहूं। हम दोनों शानदार सर्विस कर रहे थे। इससे यह मैच खिंचता चला गया।"

इससे पहले टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच वर्ष 2004 में फ्रेंच ओप के दौरान खेला गया था। इसमें फ्रांस के फैब्रिक सांतारो अनार्ड क्लेमे को छह घंटे और 35 मिनट में मात दी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+