बुधवार को जारी ताजातरीन रैंकिंग में भारतीय टीम को 160वां स्थान मिला है। भारतीय टीम को वर्ष 1992 में सबसे पहले फीफा रैंकिंग में स्थान मिला था। तब से लेकर आज तक इस टीम को रैंकिंग में सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा है।
एशियाई टीमों में भारतीय टीम 33वें स्थान पर काबिज है। बांग्लादेश (145) और श्रीलंका (148) की टीमें भी रैंकिंग में भारत से बेहतर स्थिति में हैं। पाकिस्तान की टीम 162वें स्थान पर है।
इस नुकसान का कारण इस महीने की शुरुआत में थाईलैंड के साथ खेले गए अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में भारतीय टीम की लगातार हार को माना जा रहा है।
इस रैंकिंग में स्पेन पहले और हॉलैंड दूसरे स्थान पर हैं। स्पेन और हॉलैंड की टीमें फीफा विश्व कप-2010 के फाइनल में पहुंची थीं। फाइनल में स्पेन ने हॉलैंड को हराकर पहली बार खिताब जीता था। रैंकिंग में पांच बार का विश्व चैम्पियन ब्राजील चौथे स्थान पर खिसक गया है जबकि जर्मनी की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।