अपने देश में पहला टेस्ट मैच खेलेंगे क्रेजा
क्रेजा को अपने देश में पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। क्रेजा ने पिछले महीने नागपुर में भारत के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। अपने पहले ही मैच में उन्होंने 12 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद आस्ट्रेलियाई टीम ने स्वदेश में न्यूजीलैंड के साथ दो टेस्ट मैच खेले थे लेकिन चोट के कारण क्रेजा उन मैचों में नहीं खेल सके थे।
क्रेजा अब पूरी तरह फिट हैं और बुधवार को वाका की तेज पिच पर अपनी गेंदों के जरिए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को परेशान करने की चुनौती का सामना करेंगे।
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के साथ खेले गए एडीलेड टेस्ट के लिए टीम में शामिल किए गए गेंदबाज नेथन हॉरिट्ज अंतिम-11 में जगह नहीं बना सके। उन्हें अपनी घरेलू टीम को सेवाएं देने के लिए कहा गया है।
पर्थ टेस्ट के लिए विवादास्पद हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू सायमंड्स को भी टीम में जगह दी गई है। तीन महीने पहले हुए मछली पकड़ने के प्रकरण के बाद टीम में वापसी करने वाले सायमंड्स ने वापसी के बाद से चार पारियों में 46 रन बनाए हैं।
पर्थ टेस्ट के लिए आस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है : मैथ्यू हेडन, साइमन कैटिच, रिकी पोंटिंग, माइकल हसी, माइकल क्लार्क, एंड्रयू सायमंड्स, ब्रेड हेडिन, ब्रेट ली, जेसन क्रेजा, मिशेल जानसन और स्टुअर्ट क्लार्क।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications