आईपीएल : पीटरसन ने अपनी टीम को शुरुआत 6 ओवरों में सावधान रहने को कहा

By Staff

पीटरसन ने कहा कि शुरुआती छह ओवरों में जहां उनके गेंदबाजों को रन गति पर नियंत्रण रखने का प्रयास करना होगा वहीं उनके बल्लेबाजों को इस दौरान अपना विकेट बचाए रखना होगा।

रॉयल चैलेंजर्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल में अच्छी शुरुआत की थी लेकिन उसके बाद वह चेन्नई सुपर किंग्स और डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ लगातार दो मैच हार चुका है।

बाद के दो मैचों में उसके बल्लेबाज जहां लक्ष्य का पीछा करने के प्रयास में लगातार अपना विकेट गंवाते रहे वहीं उसके गेंदबाज विपक्षी टीम की रन गति पर लगाम नहीं लगा पाए।

पीटरसन ने कहा, "हम प्रथम छह ओवरों में अच्छा नहीं खेल रहे हैं। हमें अपना विकेट बचाने के साथ-साथ विपक्षी टीम की रन गति पर भी नियंत्रण रखना होगा। हमारा लक्ष्य शुरुआती छह ओवरों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का होगा। एक टीम के तौर पर हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन कुछ समस्याएं ऐसी हैं, जो हमारी राह में रोड़ा बन रही हैं। मुझे भरोसा है कि शुक्रवार को हम तय रणनीति के साथ खेलेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, April 23, 2009, 3:40 [IST]
Other articles published on Apr 23, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+