फीफा विश्व कप : 'महाआयोजन से प्रेरित हुए हैं दक्षिण अफ्रीकी'
जुमा ने फीफा डॉट कॉम से विशेष बातचीत के दौरान कहा कि इस महाआयोजन के बाद अब उनका देश ओलंपिक जैसे विश्व के सबसे बड़े खेल आयोजन की मेजबानी के बारे में गंभीरता से विचार करेगा।
जुमा ने कहा, "विश्व कप ने हमें नई उर्जा और आत्मबल दिया है। इसने हमारे देश में विकास की अलख जगा दी है। अब हम इस अनुभव के बूते ओलंपिक और अन्य महाआयोजनों की मेजबानी के बारे में खुलकर चर्चा कर सकते हैं।"
फीफा विश्व कप की मेजबानी के लिए दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने पांच अरब डॉलर से अधिक राशि खर्च की है। इसमें मूलभूत सुविधाओं के अलावा सड़कों और हवाई अड्डों के पुनर्निमाण में आने वाला खर्च भी शामिल है।
जुमा ने कहा कि विश्व कप के सफल आयोजन के बाद अब उनका देश अफ्रीकी महाद्वीप में पहली बार ओलंपिक के आयोजन को लेकर प्रयास तेज करेगा। बकौल जुमा, "इस संबंध में चर्चा शुरू हो चुकी है। यह इस बात का प्रतीक है कि हमारा आत्मबल बढ़ा है। विश्व कप ने हमें यह एक बहुत सकारात्मक चीज दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications