पति के लिए टेनिस को अलविदा कहेंगी सानिया
सानिया ने पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' से बातचीत के दौरान स्वीकार किया है कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती हैं क्योंकि अब उनके लिए वैवाहिक जीवन ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
पत्र ने सानिया के हवाले के लिखा है, "शादी के तुरंत बाद पति से दूर रहना आसान नहीं। मैं दो साल के अंदर टेनिस को अलविदा कह दूंगी क्योंकि अब मेरे लिए शादीशुदा जिंदगी पहली प्राथमिकता है। टेनिस के कारण मैं अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को प्रभावित नहीं होने देना चाहती।"
सानिया यहां एगॉन क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट में खेलने के लिए पहुंची हैं। उन्होंने अपने पहले दौर के मुकाबले में सोमवार को ताइवान की युंग जान को 6-1, 6-4 से पराजित किया।
शोएब के साथ मार्च में शादी रचाने वाली सानिया ने शादी के तुरंत बाद कहा था कि कलाई की चोट से उबरने के बाद वह टेनिस खेलना जारी रखेंगी और इसमें उनके पति को कोई आपत्ति नहीं है।
सानिया ने कहा कि वह भारत के लिए खेलती रहेंगी। उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह फिट हो चुकी हूं और एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए खेलना चाहती हूं। यह मेरा सपना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications