फीफा विश्व कप : इटली ने किया गोल, स्लोवाकिया एक गोल से आगे (लीड-4)
फारवर्ड खिलाड़ी एंटानियो डी. नटाले ने 81वें मिनट में यह गोल किया। इस गोल के साथ उसके गोलों का अंतर तो कम हुआ लेकिन अभी भी वह स्लोवाकिया से एक गोल से पिछड़ा हुआ है।
इससे पहले, मध्यांतर तक 1-0 की बढ़त बनाए रखने वाली स्लोवाकिया की टीम ने अपना दूसरा गोल 73वें मिनट में किया। इस गोल के साथ ही उसने मैच में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। यह गोल भी फारवर्ड खिलाड़ी राबर्ट विट्टेक ने ही दागा।
स्लोवाकिया ने 25वें मिनट में अपना पहला गोल किया था। विट्टेक ने इटली की रक्षापंक्ति के दो दिग्गजों को पछाड़ते हुए यह गोल दागा था।
स्लोवाकिया की टीम ने मध्यांतर तक के खेल के 55 फीसदी समय तक गेंद को अपने पास रखा। इस दौरान उसने दो मौकों पर इटली के गोलपोस्ट पर जोरदार हमला किया जिसमें से एक में उसे सफलता भी मिली।
इटली की टीम सिर्फ एक मौके पर स्लोवाकियाई रक्षापंक्ति को भेद सकी लेकिन उसे गोल में तब्दील करने में वह नाकाम रही।
मौजूदा चैम्पियन इटली के लिए यह मैच 'करो या मरो' वाला है। इस मैच में उसके लिए हार का मतलब घर वापस जाना होगा।
स्लोवाकिया की टीम के लिए अंतिम-16 में जगह बनाने की भी उम्मीदें अब और भी बढ़ गई हैं। इस ग्रुप में पराग्वे चार अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि इटली और न्यूजीलैंड के दो-दो अंक हैं। स्लोवाकिया अंक तालिका में सबसे नीचे है और उसे एक अंक हासिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications