राष्ट्रीय कुश्ती कोच ने सोनिका के आरोपों को नकारा
पूर्व पहलवान चंदगी राम की बेटी सोनिका ने इस संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका भी दाखिल की थी लेकिन उसे नकार दिया गया था।
सोंधी ने कहा कि पटियाला में आयोजित राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा नहीं लेने के बावजूद सोनिका को राष्ट्रमंडल खेलों हेतु टीम में जगह बनाने के लिए अपनी योग्यता साबित करने का पूरा मौका दिया गया था।
सोंधी ने कहा कि चयन नहीं होने से नाराज सोनिका के आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि सोनिका को राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा नहीं लेने के कारण ही ट्रायल में शामिल होने के लिए अयोग्य ठहरा दिया गया था।
सोंधी ने कहा कि पिछले रिकार्ड को ध्यान में रखकर सोनिका को अपनी योग्यता साबित करने का एक और मौका दिया गया था लेकिन वह खुद को साबित नहीं कर सकीं।
बकौल सोंधी, "सोनिका को बबीता कुमारी और गुरशरणप्रीत कौर से भिड़ना था लेकिन वह उन्हें हरा नहीं सकीं। यही कारण है कि उनका चयन राष्ट्रमंडल खेलों के लिए नहीं हुआ।"
सोंधी के मुताबिक सोनिका के साथ बबीता और गुरशरणप्रीत की भिड़ंत को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के दो योजना अधिकारियों ने भी देखा था। इस कारण इसमें कुश्ती महासंघ द्वारा किसी तरह की हेरफेर किए जाने का सवाल नहीं उठता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications