For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA: सेक्स से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होता ख‍िलाड़‍ियों का प्रदर्शन

साओ पाउलो। सेक्स से प्रदर्शन खराब होने की अफवाहों पर अब विराम लगना तय है। इस बार भी जब फुटबॉल वर्ल्‍ड कप शुरू हुआ था तो यह बहस जोरों पर थी कि टूर्नामेंट के दौरान खिलाडि़यों को सेक्‍स की छूट देनी चाहिए या नहीं। कई टीमों ने तो बाकायदा अपने खिलाडि़यों को सेक्‍स से दूर रहने की हिदायत दी थी।

पढ़ें- फीफा में सेक्स रैकेट

एक ब्राजील के अखबार लांस की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस वर्ल्ड कप के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंची आठों टीमों के खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के दौरान अपने पार्टनर्स के साथ सेक्‍सुअल रिलेशन बनाने की इजाजत थी।

इसी के साथ यह दावा भी किया गया कि सेक्‍स से खेल पर असर नहीं पड़ता। अखबार ने एक स्‍टडी के हवाले से यह भी कहा है कि किसी मैच के दो घंटे पहले तक सेक्‍स करने से किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन पर विपरीत असर नहीं पड़ता।

इस वर्ल्ड कप से बाहर चुकी बोस्निया, चिली और मैक्सिको ने अपने खिलाड़ियों के सेक्स करने पर बैन लगा रखा था जबकि क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने वाली नीदरलैंड्स और जर्मनी जैसी टीमों ने अपने खिलाड़ियों के लिए गर्लफ्रेंड्स और पत्नियों से मिलने की इजाजत दे रखी थी। हालांकि इस मिली-जुली प्रतिक्रिया के बीच यह खबर काफी हद तक राहत पहुंचाने वाली है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+