INDvSA 3rd T20: रोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया, 2-1 से जीती सीरीज
केपटाउन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व निर्णायक मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला गया। जहां भारत ने रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।
बता दें कि लंबे दौरे पर दक्षिण अफ्रीका गई भारतीय टीम के लिए शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने टेस्ट सीरीज 1-2 से गंवा दी। हालांकि आखिरी टेस्ट मैच जीतने के बाद से भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत ने वनडे सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को पहली बार उसके घर में 5-1 से हराकर सीरीज जीतकर इतिहास रचा था।
LIVE CRICKET SCORE:-
दक्षिण अफ्रीकी पारी-
- भुवनेश्वर कुमार को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया
- शानदार प्रदर्शन के लिए सुरेश रैना को मिला मैन ऑफ द मैच
- रोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया, 2-1 से जीती सीरीज। ये पहली बार है जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका में लगातार दो सीरीज जीती।
- पारी की आखिरी गेंद पर भुवी ने जोंकर को आउट किया। अपने डेब्यू मैच में जोंकर ने 24 गेंदों में 49 रन बनाए।
- 114 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का पांचवा विकेट गिरा, बुमराह ने मोरिस को किया बोल्ड
- 109 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा, ड्युमिनी फिफ्टी लगाकर आउट। ठाकुर ने लिया विकेट।
- 79 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा, क्लासेन बने पांड्या का शिकार
- 45 के स्कोर पर रैना ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता, मिलर 24 रन बनाकर आउट।
- 10 के स्कोर पर भुवी ने दिलाई भारत को पहली सफलता, हेंड्रिक्स 7 रन बनाकर आउट
भारतीय पारी-
- भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए दिया 173 रनों का लक्ष्य
- 168 के स्कोर पर भारत का सातवां विकेट गिरा, कार्तिक 13 रन बनाकर आउट। मोरिस ने लिया विकेट।
- 163 के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा, पांड्या 21 रन बनाकर आउट
- 152 के स्कोर पर भारत का पांचवा विकेट गिरा, धोनी 12 रन बनाकर आउट, डाला ने लिया विकेट
- 126 के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा, शिखर धवन 47 रन बनाकर रन आउट
- 111 के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा, मनीष पांडे 13 रन बनाकर आउट। डाला ने लिया विकेट
- 79 के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा, 27 गेंदों में 43 रन बनाकर रैना आउट। शमसी ने लिया विकेट।
- 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 47/1
- 14 के स्कोर पर दूसरे ही ओवर में भारत को लगा झटका, रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट
- भारतीय टीम (प्लेइंग इलेवन)- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, एमएस धोनी (कीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बूमराह, अक्षर पटेल।
- दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन)- रेजा हैन्ड्रिक्स, डेविड मिलर, जीन-पॉल ड्यूमिनी (कप्तान), हेइनरिक क्लासेन (कीपर), फरहान बेहार्डियन, क्रिस्टियान जोंकर, एंडील फेहलुकवेओ, हारून फांगिसो, क्रिस मॉरिस, जूनियर डाला, तबरेज शमसी।
- भारतीय टीम में विराट कोहली, युजवेंद्र चहल और जयदेव उनादकट नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह पर दिनेश कार्तिक, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को शामिल किया गया।
- दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में विराट कोहली की जगह दिनेश कार्तिक को मौका गिया गया।
Story first published: Sunday, February 25, 2018, 1:10 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
