पाकिस्तान की ट्वेंटी-20 विश्व कप टीम घोषित
कराची, 4 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को जून में इंग्लैंड में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी।
इस टीम में बागी इंडियन प्रीमियर लीग (आईसीएल) के लिए खेल चुके अब्दुर रज्जाक, राणा नवेद उल हसन और इमरान नजीर को शामिल नहीं किया गया है।
पीसीबी ने हालांकि इन खिलाड़ियों को 27 सदस्यीय संभावितों की सूची में शामिल किया था लेकिन बाद में उसने इनका नाम सूची से हटा दिया था।
यूनुस खान के नेतृत्व में जो पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड रवाना होगी, उसमें दो नए चेहरों को भी जगह मिली है। तेज गेंदबाज मोहम्मद आमेर और शाहजैब हसन को इस टीम में शामिल किया गया है।
विवादित तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी इस टीम में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा उमर गुल, सोहैल तनवीर, यासिर अराफात औक आमेर गेंदबाज के तौर पर अपनी भूमिका अदा करेंगे।
सईद अजमल टीम में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर होंगे। हरफनमौला खिलाड़ियों में पूर्व कप्तान शोएब मलिक, शाहिद आफरीदी और युवा फवद आलम टीम का हिस्सा हैं।
पाकिस्तानी टीम इस प्रकार है : यूनुस खान, मिस्बाह-उल-हक, सलमान बट्ट, अहमद शाहजाद, शोएब मलिक, शाहिद आफरीदी, फवद आलम, कामरान अकमल, यासिर अराफात, शोएब अख्तर, उमर गुल, सोहैल तनवीर, मोहम्मद आमेर, सईद अजमल और शाहजैब हसन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications