Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हैती देश की गरीबी का एक वीडियो शेयर कर वीरेंद्र सहवाग ने लोगों से की भावुक अपील


नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले वीरेंद्र सहवाग अपने ट्वीट के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। खेल की बात हो या फिर देश दुनिया की कोई बात सहवाग अपने फैंस के साथ उसे साझा करते हैं। अक्सर सहवाग अपनी पोस्ट बहुत मजेदार ढ़ग से डालते हैं जिसको पढ़कर उनके फैंस काफी रोमांचित होते हैं लेकिन इस बार सहवाग ने एक ऐसी पोस्ट डाली है जिसे देखकर हर कई भावुक हो उठेगा। उन्होंने इसके साथ ही एक भावुक अपील भी लोगों से की है। यह अपील सुनने में तो बहुत साधारण लगती है लेकिन वास्तव में यह एक बेहद संजीदा मुद्दा लोगों के सामने लेकर आती है।

हुआ कुछ यूंः दरअसल इस पोस्ट में सहवाग ने लोगों से अपील की है कि वो खाने को बर्बाद ना करे और इसकी अहमियत समझे। भारत में बहुत से लोग अभी भी भूखे पेट सोते हैं। सहवाग ने अपने ट्वीट के जरिए लोगों को खाने की अहमियत समझने की कोशिश की है। बुधवार को हवाग ने ट्विटर पर कैरिबियाई आईलैंड हैती की एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'गरीबी! हैती के लोग मिट्टी और नमक की रोटियां खा रहे हैं। खाना बेकार ना करें। हम जिसकी कद्र नहीं करते किसी के लिए वो बेहद अहम है.।अपना बचा हुआ खाना फेंके नहीं दान करें ऐसे एसोसिएशन को जो उन्हें जरूरतमंदो तक पहुंचती है। गौरतलब हो कि हैती एक गरीब देश है जहां लगभग तीन मिलियन लोगों के पास खाने के लिए पर्याप्त खाना नहीं है। भुखमरी फिलहाल इस देश की सबसे बड़ी समस्या है। खाने की कमी के कारण यहां के लोगों को पेट भरने के लिए मिट्टी और नमक से बनाई गई रोटियों से गुजारा करना पड़ता है।

Story first published: Wednesday, June 20, 2018, 11:08 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+