VIDEO: बिना गाली दिए नहीं होती रोहित शर्मा से बात, दिनेश कार्तिक ने किए कुछ चौंकाने वाले खुलासे
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनो लंबे दौरे पर इंग्लैंड में है, जहां भारत को इंग्लैंड के साथ कई मुकाबले खेलने हैं। टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने खेल प्रतिभा के अलावा अपने अंदाज और एक दूसरे साथी का राज खोलने के लिए भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। आए दिन खिलाड़ी अपने साथी खिलाड़ी के साथ तस्वीर और वीडियो शेयर करते हैं वहीं एक दूसरे की खिंचाई करने से भी नहीं चूकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा रहा है जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ब्रेकफास्ट विद चैम्पियन के नए एपिसोड में कई मजेदार किस्से शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो में कई मजेदार और रोचक खुलासे अपने साथी खिलाड़ियों के बारे में किए हैं।

सौरव दादा ने जब कार्तिक को लगाई थी फटकार
इस वीडियो में कार्तिक एक और जिक्र करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने 2004 का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक बार वो ड्रिंक्स लेकर मैदान पर गए थे, तब सौरव गांगुली टीम के कप्तान थे और भारत और पाकिस्तान के बीच मैच काफी तनाव वाले मोड़ पर था। वो ड्रिंक्स लेकर गए और भागते-भागते गांगुली से भिड़ गए थे। गांगुली ने तब गुस्से में कहा था- 'कहां-कहां से आ जाते हैं लोग।

पत्नी ने बदल दी जिंदगी
दिनेश कार्तिक ने बताया कि दीपिका पल्लिकल से शादी के बाद उनकी जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव आए हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि दीपिका को क्रिकेटरों से काफी चिढ़ है, लेकिन अब वो धीरे-धीरे क्रिकेटरों की मेहनत को समझ रही हैं। गौरतलब हो कि भारत 81 दिन के लंबे दौरे पर इंग्लैंड के लिए रवाना हुई है। वहीं भारत का दूसरा टी-20 मुकाबला आज यानी 6 जुलाई को इंग्लैंड के साथ होना है।
रोहित से बिना गाली दिए बात नहीं करते कार्तिक
गौरतलब हो कि इस वीडियो में कुछ देर के लिए आपको रोहित शर्मा भी नजर आएंगे। रोहित शर्मा के भुलक्कड़पन के कई किस्से आपने सुने होंगे। विराट ने भी इसका जिक्र किया था। ऐसे में दिनेश ने बताया कि इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले रोहित जब दिल्ली आए तो अपना पासपोर्ट मुंबई में ही भूल आए। उनका एक बैग मुंबई में ही रह गया था, रोहित पूरी टीम के साथ दिल्ली से इंग्लैंड के लिए रवाना हुए। मुंबई से उनका बैग लेकर कोई स्पेशली दिल्ली आया था। कार्तिक ने ये भी बताया कि वो और रोहित बिना गालियों के बात नहीं करते हैं और पूरी समय गालियां देते रहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
