टीम में जगह पाना है तो फिटनेस साबित करें अख्तर : आलम
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द नेशन' से बातचीत के दौरान आलम ने कहा, "अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चिकित्सकों को बताए बिना अपनी चोट के लिए दवाइयों का सेवन किया है। इस लिहाज से हम उनकी फिटनेस को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। अख्तर अगर सचमुच टीम में जगह पाने की इच्छा रखते हैं तो उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।"
आलम के इस बयान से कुछ दिनों पहले ही अख्तर ने कहा था कि वह पूरी तरह फिट हैं और आस्ट्रेलिया के साथ खेली जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के माध्यम से टीम में जगह बनाना चाहते हैं। अख्तर के लिए टीम में जगह बना पाना आसान नहीं होगा क्योंकि आलम ने कहा है कि यूएई दौरे के लिए टीम चुनते वक्त खिलाड़ियों का पुराना फिटनेस रिकार्ड ध्यान में रखा जाएगा।
आलम ने कहा, "हमारे लिए यह श्रृंखला काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरे पर हम ऐसे किसी भी खिलाड़ी को नहीं ले जाना चाहते जिसका फिटनेस रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है। यह बताने की जरूरत नहीं कि अख्तर का रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है और यही कारण है कि हम बार-बार उनसे अपनी फिटनेस पर ध्यान देने के साथ-साथ इसे साबित करने को कह रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications