राष्ट्रमंडल खेल (महिला टेनिस) : स्वर्ण नहीं जीत सकी सानिया (लीड-1)
रोडियोनोवा ने आर.के. खन्ना स्टेडियम में शनिवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में सानिया को 6-3, 2-6, 7-6 से पराजित किया। इस तरह सानिया को दर्शकों की उम्मीद के उलट रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
सानिया ने पहला सेट हारने के बाद दूसरे सेट में जबरदस्त वापसी की और जीत हासिल की लेकिन तीसरे सेट में वह फिर पिछड़ने लगी। स्थिति 2-4 से उनके खिलाफ थी लेकिन उन्होंने अपनी किस्मत और दर्शकों की हौसलाआफजाई की बदौलत इस सेट में न सिर्फ बराबरी की बल्कि बढ़त भी हासिल करने में सफल रहीं।
इसके बाद दर्शकों का उत्साह देखने लायक था लेकिन रोडियोनोवा ने अपने शानदार खेल का दम दिखाते हुए स्कोर 6-5 कर लिया। इसके बाद सानिया की बारी थी। वह एक बार फिर वापसी करने में सफल रहीं और स्कोर 6-6 तक पहुंच गया।
अब टाईब्रेकर की बारी थी। टाईब्रेकर में सानिया ने कई बार बढ़त बनाई और दो मौकों पर एस भी लगाया लेकिन अंतत: वह जीत नहीं हासिल कर सकीं। इस जीत ने आस्ट्रेलिया का महिला एकल का खिताब बरकरार रखा है।
इस मैच के लिए खन्ना स्टेडियम में खचाखच भीड़ जुटी थी लेकिन खेल के प्रति उसका व्यवहार बिल्कुल निराशाजनक रहा। गेम के दौरान लोगों का बेवजह चिल्लाना चेअर अंपायर के साथ-साथ कई बार खिलाड़ियों, खासकर रोडियोनोवा को आपत्तिजनक लगा।
कई मौकों पर तो चेअर अंपायर ने उद्घोषणा के जरिए लोगों से कम से कम गेम के बीच में नहीं चिल्लाने की गुजारिश की लेकिन इसके बावजूद दर्शकों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
और तो और स्टेडियम में लगाए गए विशालकाय टीवी स्क्रीन पर खेलों के शुभंकर शेरा के जरिए लोगों से चुप रहने की अपील की गई लेकिन इसके बावजूद लोग नहीं माने।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications