oi-Akash
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट का एक बेहतरीन और यादगार इतिहास बनाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का आज 37वां जन्मदिन है। भारत को विश्वकप का खिताब जिताने वाले कप्तान धोनी इस समय विराट की कप्तानी में इंग्लैंड दौरे पर हैं और शुक्रवार को दूसरा टी-20 मुकाबला भी खेला। इससे खास बात रही कि भले ही इस मुकाबले में भारत को जीत नहीं मिली हो लेकिन धोनी के जन्मदिन ने इस शाम को यादगार बना दिया। शुक्रवार को इंग्लैंड के साथ दूसरे टी20 मैच के बाद उन्होंने पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और टीम के कुछ साथियों के साथ केक काटा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या भी दिख रहे हैं।
गोरतलब हो कि इंग्लैंड के साथ खेले गए इस मुकाबले में धोनी के नाम 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की उपलब्धि भी दर्ज हो गई है। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर (664) और राहुल द्रविड((509) ने यह उपलब्धि हासिल की थी। धोनी 92 टी20, 90 टेस्ट मैच और 318 वनडे खेल चुके हैं। बता दें कि भारतीय टीम के इस स्टार की कोई शान ही नहीं है चाहे वो विकेट के पीछे की बात हो या फिर मैदान में बल्ले के शानदार प्रदर्शन की।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Saturday, July 7, 2018, 9:56 [IST]
Other articles published on
Jul 7, 2018