इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने गांगुली के सामने आईपीएल के बारे में दिया चौंकान वाला बयान
नई दिल्ली। भारत और इग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 12 जुलाई से खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम में खेला जाएगा। टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। टी20 के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज में भी प्रमुख दावेदार टीम है। हालांकि इस सीरीज में भारतीय टीम कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है! इस वनडे सीरीज में जहां भारत की नजर वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड को पछाड़कर नंबर वन का होगा । ऐसे में इंग्लैंड की टीम के हौसले भी ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हारकर बुलंद हैं। वहीं इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल अथर्टन ने भारत में खेली जाने वाली आईपीएल को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आईपीएल की वजह से भले युवा खिलाडि़यों के लिए ज्यादा विकल्प और मौके सामने लाया, लेकिन इसकी वजह से क्रिकेट का खेल भी अस्त-व्यस्त हुआ है।
अथर्टन इंग्लैंड के लॉर्ड्स में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की किताब 'ए सेंचुरी इज नॉट एनफ' के विमोचन के दौरान बोल रहे थे। इस मौके पर क्रिकेट की चर्चा के दौरान अथर्टन के साथ पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइक गैटिंग और पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगाकारा भी मौजूद रहे। टी-20 लीग की बढ़ती लोकप्रियता से टेस्ट क्रिकेट के भविष्य पर असर पड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर अथर्टन ने कहा, 'किसी अन्य उद्योग की तरह क्रिकेट भी अस्त-व्यस्त हुआ है। खिलाडि़यों को विकल्प और अवसर प्रदान करने के बावजूद आईपीएल नुकसानदायक टूर्नामेंट रहा है। इंग्लैंड में हम अब भी टेस्ट क्रिकेट के टिकट खरीदते हैं। वहीं भारत में (टेस्ट मैचों के दौरान) मैदान खाली नजर आ सकते हैं, लेकिन हमें यह ध्यान में रखना होगा कि उनके मैदान काफी बड़े हैं। खेल हमेशा बदलाव को अपनाता है और यह आगे भी जारी रहेगा। मैं भविष्य के बारे में आशावादी रहूंगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
