SRH कोच टॉम मूडी ने बताए T20 में दो सबसे अच्छे ओपनिंग बल्लेबाजों के नाम
नई दिल्ली: कोरोनावायरस महामारी ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ जुड़ने के लिए खेल की दुनिया को सामने ला दिया है। लगभग सभी टूर्नामेंटों और आयोजनों को रद्द करने या स्थगित करने के बाद, खेल हस्तियां ट्विटर पर सवालों और जवाब सत्रों में प्रशंसकों के साथ बातचीत कर रही हैं। रोहित शर्मा, केविन पीटरसन, विराट कोहली ने इंस्टाग्राम लाइव पर बातचीत की और प्रशंसकों ने पसंद भी किया है।

टॉम मूडी ने चुने दो सबसे विनाशकारी ओपनर
हाल ही में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर और सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी ने भी अपने ट्विटर फॉलोअर्स से कुछ सवाल पूछे। एक पाकिस्तानी पत्रकार ने टॉम से पूछा कि आपके अनुसार टी 20 में दुनिया के दो सबसे अच्छे सलामी बल्लेबाज कौन हैं। '
मोहम्मद यूसुफ ने बताया अपने संन्यास के बाद से पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का नाम
मूडी ने दो विनाशकारी बल्लेबाजों को टी 20 क्रिकेट में अपने ओपनिंग बल्लेबाजों के तौर पर नाम दिया। मूडी ने भारतीय उप-कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को अपने पसंदीदा सलामी बल्लेबाज के रूप में नामित किया।

डेविड वार्नर और रोहित शर्मा को चुना-
मूडी ने ट्विटर पर कहा, 'फैसला करना मुश्किल है, लेकिन मैं @ davidwarner31 (डेविड वार्नर) और @ ImRo45 (रोहित शर्मा) से ज्यादा खुश रहूंगा।'
रोहित जहां भारत के जबरदस्त ओपनिंग बल्लेबाज हैं तो वहीं डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलियाई टीम की ताकत में इजाफा करते हैं। दोनों ही बल्लेबाजों के खेलने की शैली आक्रामक है। दाए हाथ के बल्लेबाज रोहित आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं तो वहीं बाए हाथ के बल्लेबाज वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए खेलते हैं।

स्ट्राइक रेट में रोहित पर भारी हैं वार्नर
रोहित ने अब तक 188 आईपीएल मैचों में 130 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित का औसत 31.6 का रहा है। वहीं 108 टी20 इंटरनेशनल के दौरान रोहित ने 139 के स्ट्राइक रेट के साथ 32.24 का औसत निकाला है। जबकि 224 वनडे मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 89 का है।

रोहित बनाम वार्नर- एक नजर
वहीं वार्नर के आंकड़े तेज बल्लेबाजी में रोहित पर भारी हैं। उन्होंने 126 आईपीएल मैचों में 142 की स्ट्राइक रेट से रन किए हैं और उनका औसत 43.17 का रहा है। टी20 इंटरनेशनल में वार्नर का औसत 31.53 और स्ट्राइक रेट 140 का है।
जबकि 123 वनडे मैचों में उनका स्ट्राइक रेट लगभग 96 का है। इतना ही नहीं वार्नर का टेस्ट रिकॉर्ड भी रोहित से बहुत बेहतर है। वार्नर जहां 84 टेस्ट खेल चुके हैं तो वहीं रोहित ने अभी केवल 32 टेस्ट खेले हैं। लेकिन रोहित ने हाल ही में ओपनर के तौर पर टेस्ट में अपनी नई पारी शुरू कर दी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
