आईपीएल : मुंबई इंडियंस की सधी शुरुआत (लीड-1)
मुंबई इंडियंस ने कप्तान सचिन तेंदुलकर (नाबाद 30) और सनत जयसूर्या (नाबाद 8) की बदौलत पांच ओवर के खेल के दौरान बिना कोई विकेट खोए 45 रन बना लिए थे। तेंदुलकर ने 24 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के लगाए थे जबकि जयसूर्या ने छह गेंदों का सामना करते हुए एक चौका जड़ा था।
मुंबई इंडियंस टीम ने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों से तीन अंक हासिल किए हैं। उसे एक मैच में हार मिली है जबकि एक में जीत। एक मैच रद्द हो गया था। यह टीम तालिका में बेहतर रन रेट के लिहाज से नाइट राइर्ड्स से ऊपर यानि चौथे स्थान पर है।
शाहरुख खान की टीम को काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। इस टीम ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ एक में उसकी जीत हुई है जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच रद्द कर दिया गया था। अंकों के मामले में यह टीम मुंबई की बराबरी पर है लेकिन रन रेट के आधार पर पिछड़ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications