पाकिस्तानी सांसदों ने आसिफ पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' ने समिति के सदस्य अनवर बेग के हवाले से लिखा है, "अगर आसिफ पर आजीवन प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो इससे युवाओं के बीच नशीले पदार्थो को लेकर आकर्षण बढ़ेगा।"
समिति ने यह कहते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से मामले की विस्तृत जांच करने को कहा है कि इससे देश की छवि खराब हुई है।
उल्लेखनीय है कि आसिफ को पिछले वर्ष दुबई हवाई अड्डे पर 0.24 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा गया था। इस मामले में उन्हें 19 दिनोंे तक हिरासत में रहना पड़ा था।
इस घटना के बाद आसिफ पर संयुक्त अरब अमीरात में प्रवेश पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस मामले में आसिफ को पाकिस्तान जाने की इजाजत दे गई थी क्योंकि उनके पर्स में पाई गई अफीम की मात्रा काफी कम थी। दुबई के अधिकारियों ने हालांकि कहा है कि आसिफ को कूटनीतिक प्रयासों के बाद ही पाकिस्तान जाने की इजाजत दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications