पाकिस्तानी क्रिकेटर उमर अकमल ने वकार यूनुस पर लगाया गंभीर आरोप
नई दिल्ली। एक तरफ आईपीएल की धूम मची हुई है, पाकिस्तान को छोड़कर लगभग सभी क्रिकेट टीमों के खिलाड़ी इन दिनों भारत में हो रहे आईपीएल 11 में दमखम से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान में एक बार फिर बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम से लगभग एक साल से बाहर चल रहे उमर अकमल ने एक बेहद चौकाने वाला खुलासा किया है, उन्होंने पाक के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व हेड कोच वकार यूनुस पर आरोप लगाया है की उन्होंने अकमल का करियर खत्म करने की धमकी दी थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा की वकार ने उनसे कहा था की देखते हैं की कौन उन्हें क्रिकेट खेलने देता है। ऐसा उन्होंने तब कहा था जब अकमल ने दुबई में टेस्ट मैच के दौरान विकेटकीपिंग करने से इंकार कर दिया था।
विकेटकीपिंग करने का बनाया था दबावः अकमल ने बताया की वकार ने उन्हें टेस्ट मैच के दौरान विकेटकीपिंग करने का दबाव बनाया था, उन्होंने कहा था की अगर ऐसा नहीं करोगे तो फिर टीम से बाहर कर दिया जाएगा। गौरतलब हो की अकमल ने टेस्ट मैच में कीपिंग करने से इंकार किया था जबकि वह तीन सालों से वनडे और टी20 में कीपिंग कर रहे हैं। अकमल का कहना है की उन्होंने इसलिए टेस्ट में कीपिंग करने से मना किया था क्योंकि उन्हें लगता था की इससे उनके बल्लेबाजी पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। अकमल ने कहा की मेरे इस फैसले पर वकार ने काफी कठोर शब्दों का इस्तेमाल किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
