महिला एशिया कपः पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
नई दिल्ली। महिला भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में अपनी दावेदारी पक्की कर ली है। यह मुकाबला पाकिस्तान और भारत के बीच क्वालालंपुर के किनरारा अकादमी ओवल मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 72 रन का मामूली स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय महिला टीम ने 23 गेंद शेष रहते ही 7 विकेट के बड़े अंतर से मैच अपने नाम किया, और फाइनल में अपनी दावेदारी पक्की कर ली है।
इस तरह हुआ मुकाबलाः आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया में स्मृति मंधाना ने 38 और कप्तान हरप्रीत कौर ने नाबाद 34 रन की पारी खेली। वहीं इस मुकाबले के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम की नजरें 7वें एशिया कप खिताब पर होगी। जहां भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश और मलेशिया के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा। गौरतलब हो की श्रीलंका के साथ खेले गए गुरुवार को मुकाबले में भी भारत की टीम ने श्रीलंका को करारी शिकस्त दी थी। पाक के खिलाफ हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम शुरुआत से ही बेहद कमजोर नजर आई । लगातार अंतराल में गिरते विकेटों ने पाकिस्तान को बड़ा स्कोर बनाने नहीं दिया। अंतत: पाकिस्तान निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 72 रन ही बना पाई। नाहिदा खान (18) और सना मीर (20) के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। इस मुकाबले में एकता विष्ट ने सबसे धारदार गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
