आईपीएल : आज भिड़ेंगी डेक्कन-पंजाब और चेन्नई-राजस्थान की टीमें
भारतीय समयानुसार शाम चार बजे से खेले जाने वाले दिन के पहले और टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी वाली डेक्कन चार्जर्स टीम युवराज सिंह के नेतृत्व में खेल रही किंग्स इलेवन पंजाब से भिड़ेगी।
शनिवार को इसी मैदान पर रात आठ बजे से महेंद्र सिंह धौनी की चेन्नई सुपर किंग्स का सामना शेन वार्न के नेतृत्व में दहाड़ मार रही राजस्थान रॉयल्स टीम से होगा। यह आईपीएल का 37वां मैच होगा।
चेन्नई और राजस्थान की टीमें 11 अंकों के साथ सबसे ऊपर हैं लेकिन आठ टीमों की तालिका में चेन्नई बेहतर रन रेट के साथ पहले स्थान पर है।
दूसरी ओर, डेक्कन चार्जर्स ने आठ मैचों से 10 अंक जुटाए हैं। तालिका में वह चौथे स्थान पर है। दिल्ली की टीम ने भी 10 अंक जुटाए हैं लेकिन उसका रन रेट डेक्कन से बेहतर है।
किंग्स इलेवन के लिए यह मैच काफी अहम होगा क्योंकि इसे जीतकर वह तालिका में अपनी स्थिति बेहतर कर सकता है। फिलहाल उसने आठ मैचों से आठ अंक जुटाए हैं और तालिका में वह छठे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications