भारत में टी20 का पहला मुकाबला खेलेंगे अफगानिस्तान और बांग्लादेश
नई दिल्ली। इन दिनों आईपीएल की धूम मची है। देश-विदेश के खिलाड़ी अभी आईपीएल में अपने दम खम के साथ अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। आईपीएल के बाद भारत सहित अन्य देशों के मैचों की सूची भी जारी हो गई है। मसलन जहां भारत को अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच और इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलना है। वहीं इसी बीच अफगानिस्तान क्रिकेट काउंसिल (एसीबी) ने घोषणा की है की अफगानिस्तान जून में बांग्लादेश के साथ तीन टी20 मैच भारत में खेलेगा। इस मैच का आयोजन राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम देहरादून द्वारा 3, 5 और 7 जून को किया जाएगा। गौरतलब हो की भारत और अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच की शुरुआत भी 14 जून से होने जा रही है। ऐसे में उसके पहले ही यह मुकाबला देखने को मिलेगा।
एसीबी के चेयरमैन ने की पुष्टिः अफगानिस्तान क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन आतिफ मशल ने कहा की हम देहरादून में होने वाले इस टी20 मुकाबले को लेकर बहुत खुश हैं और ये दोनों ही टीमों के लिए एक बेहतर और अच्छा मौका होगा। उन्होंने कहा की क्रिकेट फैंस भी इस मुकाबले से काफी खुश होंगे और हम इस मुकाबले में बेहतर करने का प्रयास करेंगे। वहीं बांग्लादेश क्रिकेट काउंसिल के सीइओ ने कहा की यह मुकबला काफी चुनौतीपूर्ण होगा। उन्होंने कहा की टी20 मुकाबले के लिए अफगानिस्तान में कुछ शानदार खिलाड़ी हैं। हालांकि बांग्लादेश के खिलाड़ी इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
