Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हुसैन ने फ्लावर को इंग्लैंड का मुख्य कोच बनाने की अपील की

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'गार्जियन' के मुताबिक 1999 से 2003 तक इंग्लैंड टीम का नेतृत्व कर चुके हुसैन मानते हैं कि जुलाई में खेली जाने वाली एशेज श्रृंखला के मद्देनजर फ्लावर टीम के कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम कर सकते हैं।

हुसैन ने कहा, "मैं फ्लावर के काम से प्रभावित हूं। मेरा मानना है कि फ्लावर का कप्तान स्ट्रॉस के साथ बेहतर तालमेल है और किसी टीम को आगे ले जाने के लिए कोच तथा कप्तान के बीच तालमेल बहुत जरूरी है। इस लिहाज से वह हमारी टीम के मुख्य कोच बनने के काबिल हैं।"

मुख्य कोच पीटर मूर्स की बर्खास्तगी से पहले फ्लावर उनके सहायक थे। हुसैन मानते हैं कि टीम के साथ पहले से कार्यरत कोच को हटाकर किसी नए व्यक्ति को उस पद पर बैठाना रणनीति के लिहाज से भी उपयुक्त नहीं है।

बकौल हुसैन, "फ्लावर ने खिलाड़ियों, कप्तान और चयन समिति के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर लिया है। मैं समझता हूं कि आने वाली श्रृंखलाओं को देखते हुए उन्हें हटाकर किसी नए व्यक्ति को इस पद पर बैठाना रणनीति के लिहाज से ठीक नहीं होगा।"

इग्लैंड के कोच पद की दौड़ में फ्लावर के अतिरिक्त केंट के ग्राहम फोर्ड, दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा कोच मिकी आर्थर और भारतीय टीम के कोच रह चुके न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जान राइट का नाम भी शामिल है लेकिन यह जिम्मेदारी किसे मिलेगी, इसका फैसला एक या दो हफ्तों में हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+