Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन के आगे बैठकर गदाधारी हनुमान बने सहवाग, उन्हें बताया राम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अगर कभी तूफानी बल्लेबाज का नाम लिया जाएगा तो उसमें मुल्तान के सुल्तान यानी की वीरेंद्र सहवाग का नाम सबसे ऊपर होगा। वहीं अगर किसी खिलाड़ी के सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की बात हो तो उसमें भी वीरेंद्र सहवाग का कोई जोड़ नहीं है। गौरतलब हो की वीरेंद्र सहवाग अक्सर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट करते रहते हैं । खिलाड़ियों की तारीफ करनी हो या उन्हें कोई सलाह देनी हो वीरू अपने अंदाज में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं लेकिन उनका एक हाल में किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। दरअसल सहवाग ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने सचिन को राम और खुद को हनुमान बताया है।

हुआ कुछ यूंः इस तस्वीर को शेयर करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने लिखा की जब आप भगवान के साथ हों तो उनके चरणों (पैरों) के पास होना अच्छा होता है।इस तस्वीर को उन्होंने सचिन को टैग किया। इसके साथ ही उन्होंने हैजटैग लगाया और लिखा कि ये हैमर नहीं गदा है और राम जी, हनुमान जी। गौरतलब हो की यह तस्वीर एक निजी कार्यक्रम के दौरान की है। इस तस्वीर में सहवाग एक गदा जैसा हाथ में लिए हुए दिख रहे हैं, जबकि सचिन के हाथ में चाय का कप है। बता दें कि सचिन और सहवाग ने भारतीय टीम के लिए 93 वनडे में ओपनिंग की है। गौरतलब हो की सहवाग अक्सर सचिन की तारीफ करते हुए देखे जाते हैं।

Story first published: Saturday, June 9, 2018, 15:49 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+