मेरे पास शाहरुख जितना पैसा नहीं : अमिताभ
शाहरुख ने अभिनेत्री जूही चावला के साथ मिलकर पिछले साल कोलकाता नाइट राइर्ड्स टीम खरीदी थी। कोलकाता की टीम ने आईपीएल के दूसरे संस्करण में भी हिस्सा लिया लेकिन वह बुरी तरह फ्लॉप रही।
अमिताभ ने समाचार चैनल जी-न्यूज पर प्रसारित होने वाले एक कार्यक्रम 'कहिए जनाब' के दौरान कहा, "मैं शाहरुख की तरह किसी आईपीएल टीम का मालिक नहीं बन सकता क्योंकि मेरे पास शाहरुख जितना पैसा नहीं है।" इस कार्यक्रम का प्रसारण शनिवार को होना है।
अमिताभ ने कहा कि उन्हें इस बात की तनिक भी तकलीफ नहीं कि पद्मश्री से नवाजे जाने के बाद उन्होंने महेंद्र सिंह धौनी को एसएमएस के माध्यम से जो बधाई संदेश भेजा था, उसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
अमिताभ ने कहा, "यह भी हो सकता है कि धौनी काफी व्यस्त हों। इस मुद्दे को बेवजह तुल देना ठीक नहीं।" अमिताभ ने कहा कि उन्होंने आईपीएल के लगभग सभी मैच देखे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications