पाकिस्तानी क्रिकेटरों को नए करार में मिला आकर्षक तोहफा
कराची, 16 जनवरी (आईएएनएस)। एक तरफ तो यह कहा जा रहा था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस साल के केंद्रीय करार के तहत अपने खिलाड़ियों को दी जाने वाली राशि में भारी कटौती करेगा लेकिन पीसीबी ने शुक्रवार को जारी नए करार में 27 खिलाड़ियों को वेतन और अन्य मदों से जुड़ा आकर्षक तोहफा दे दिया है।
नए केंद्रीय करार के तहत 'ए' वर्ग के खिलाड़ियों को 350,000 रुपये प्रति टेस्ट मैच दिया जाएगा जबकि पिछले करार के तहत यह राशि 250,000 रुपये थी। खिलाड़ियों ने इसमें वृद्धि की मांग की थी, जिसे बोर्ड ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
इसी तरह एकदिवसीय मुकाबलों में भी 'ए' वर्ग के खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। अब उन्हें प्रति मैच 300,000 रुपये दिया जाएगा जबकि इससे पहले उन्हें 200,000 रुपये दिया जा रहा था। ट्वेंटी-20 मैचों के लिए वरिष्ठ खिलाड़ियों को 125,000 रुपये मिलेंगे।
यह रकम करार में शामिल खिलाड़ियों को दिए जाने वाले मासिक वेतन के अतिरिक्त है। इसके अलावा बोर्ड ने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए नकद पुरस्कार और अन्य प्रकार के बोनस देने का फैसला किया है। मसलन, कोई आईसीसी खिताब जीतने पर टीम के सदस्यों को 300 प्रतिशत बोनस मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications