आईपीएल : नाइट राइडर्स के सामने जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य (लीड-4)
पोर्ट एलिजाबेथ, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। स्थानीय सेंट जॉर्ज्स पार्क स्टेडियम में सोमवार को खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते मुंबई इंडियंस टीम ने कोलकाता नाइट राइर्ड्स के सामने जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य रखा है।
मुंबई इंडियंस ने कप्तान सचिन तेंदुलकर ने शानदारी बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली जबकि सनत जयसूर्या ने 52 रन बनाए। इन दोनों खिलाड़ियों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए।
तेंदुलकर ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए जबकि जयसूर्या ने अपनी 52 रनों की पारी में दो चौके और चार छक्के लगाए। जयसूर्या ने 32 गेंदों का सामाना किया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए हरभजन सिंह ने ताबड़तोड़ आठ गेंदों पर 18 रनों की पारी खेली। उन्होंने एक चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे जीन पॉल डुमनी ने 14 गेंदों पर नाबाद 18 और अभिषेक नायर तीन गेंद पर तीन रन बनाकर रन आउट हुए। ड्वेन ब्रेवो ने पांच गेंदों पर तीन रन और शिख धवन ने 10 गेंदों पर 12 रन बनाए। सौरभ तिवारी चार रन बनाकर नाबाद रहे।
नाइट राइडर्स की ओर से इशांत शर्मा ने एक और लक्ष्मी शुक्ला ने तीन विकेट लिए। ब्रैड हॉज को एक विकेट मिला।
मुंबई इंडियंस टीम ने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों से तीन अंक हासिल किए हैं। उसे एक मैच में हार मिली है जबकि एक में जीत। एक मैच रद्द हो गया था। यह टीम तालिका में बेहतर रन रेट के लिहाज से नाइट राइर्ड्स से ऊपर यानि चौथे स्थान पर है।
शाहरुख खान की टीम को काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। इस टीम ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ एक में उसकी जीत हुई है जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच रद्द कर दिया गया था। अंकों के मामले में यह टीम मुंबई की बराबरी पर है लेकिन रन रेट के आधार पर पिछड़ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications