FIFA World Cup 2018 star watch: केविन डी ब्रुएन, बेल्जियम के बहुत खास खिलाड़ी
नई दिल्ली। अर्जेंटीना टीम के लिए लियोनेल मेसी, पुर्तगाल के लिए खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ब्राजील के नेमार दुनिया के बड़े फुटबॉल सितारों में शामिल हैं जिनपर इस बार के होने वाले फीफा विश्वकप में सबकी नजरें होंगी। हालांकि 14 जून से शुरू होने वाले इस महामुकाबले में स्टार खिलाड़ियों की संख्या इतनी ही नहीं है। इस सीरीज में कुछ ऐसे भी सितारे दिखेंगे जो अपनी क्षमता और प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। इस स्टार खिलाड़ियों की सीरीज में आज हम एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में आपको बताएंगे जिसका नाम है केविन डे ब्रुएन जो बेल्जियम टीम का हिस्सा हैं और मिडफील्ड के खिलाड़ी हैं।
|
सिर्फ मिडफील्डर कहना होगा गलत
इस खिलाड़ी के बारे में ये कहना की यह एक मिडफील्डर है तो यह बेमानी है क्योंकि यह खिलाड़ी मैदान में गोलकीपर को छोड़कर बाकी सबकुछ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक अटैकिंग मिडफील्ड के तौर पर की थी। हालांकि मैनचेस्टर के लिए खेलने वाला यह खिलाड़ी पूरे मैदान पर अपना प्रभाव जमाए रखता है। 2017-18 के मैनचेस्टर सिटी में हुए प्रीमियर लीग मुकाबले में इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था। वो ऐसे 19 बड़े मौके पर शामिल रहे जो गोल नहीं हो सके। ऐसे में यह कहा जा सकता है की यह खिलाड़ी अपनी टीम के लिए वो सबकुछ कर सकता है जो इसकी टीम उससे करवाना चाहती है।
डिफेंडर, प्लेमेकर, क्रिएटरः केविन डे ब्रुएन एक अनोखे खिलाड़ी हैं वो विपक्षी खिलाड़ियों के साथ ज्यादा देर तक नहीं उलझते हैं। वो आसानी से खिलाड़ियों से गेंद अपने पाले में खींच लेते हैं और अपने कब्जे में रखते हैं। उनके पास इस खेल की एक शानदार समझ है वो आसानी से समझ लेते हैं की खिलाड़ी कब गेंद को कहां से पास करेंगा, और ऐसे में वो उस गैप को आसानी से भर लेते हैं और विपक्षी टीम को मुश्किल में डालते हैं। वो पूरे मैदान पर चक्कर लगाते हैं यहां तक की गोलकीपर के नजदीक भी, इससे आप समझ सकते हैं की वो कितने शानदार खिलाड़ी हैं।
यह खिलाड़ी बहुत थोड़े समय के लिए गेंद को पास करता है, इनकी असली प्रतिभा गैप को कवर करने की है वहीं वो कुछ सेलेक्टेड खिलाड़ियों के साथ ही इस काम को करते हैं ऐसे में बेल्जियम टीम के लिए एडेन हजार्ड के साथ समनवय बनाकर इस मुकाबले को जीतना होगा।
| |
युवा और चालाक
इस खिलाड़ी के बारे में अगर बात करें तो यह बेहद शातिर खिलाड़ी हैं इनके बारे में ग्वारडिला ने कहा था यह खिलाड़ी केवल एक ही इंस्ट्रक्शन चाहता है की आखिर उसे क्या करना है। यह खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा पास और अपनी टीम को देता है, वहीं जितनी जल्दी यह गैप को भरता है उतनी जल्दी किसी भी खिलाड़ी के लिए संभव नहीं है। वो अपने पैर के साथ गेंद को खेलने में बेहतरीन खिलाड़ी हैं और एक कंप्लीट खिलाड़ी है। यह 26 वर्षीय खिलाड़ी इस समय अपने पीक पर है ऐसे में बेल्जियम की टीम को इनसे बहुत खास उम्मीद होगी।
|
बेल्जियम के मुकाबले
18 जून को पनामा के साथ पहला मुकाबला
दूसरा मुकाबला ट्यूनिशिया के साथ 23 जून को है
तीसरा मुकाबला 28 जून को इंग्लैंड के साथ खेला जाना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
