SRH VS RCB: डिविलियर्स ने जड़ा छक्का, गेंद पहुंची स्टेडियम के बाहर, देखें वीडियो
नई दिल्ली। आईपीएल 11 का 50वां मुकाबला, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने थीं। प्लेऑफ में पहुंचने के लिहाज से अगर देखें तो यह मुकाबला आरसीबी के लिए बहुत जरूरी था क्योंकि अगर आरसीबी इस मैच में हार जाती तो उसके लिए प्लेऑफ की जो बची कुछ उम्मीदें थी वो भी समाप्त हो जाती। टॉस जीतकर हैदराबाद की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शुरुआती ओवर में यह निर्णय सही भी लगा क्योंकि पहले ही ओवर में आरसीबी के सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली का भी विकेट जल्दी ही गिर गया। इस मैच में एबी डिबिलियर्स और मोईन अली ने जान फूंकी, दोनों ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़े और इनकी मदद से टीम ने 218 रनों का लक्ष्य हैदराबाद की टीम को दिया। गौरतलब हो की डिबिलियर्स के बारे में कहा जाता है की वो चारों दिशाओं में बेहतरीन शॉट खेलते हैं। इस मुकाबले में भी डिबिलियर्स पूरी लय में दिखे।
Up, up and Away - ABD in the house https://t.co/ZlwExrBCpq
— Faizal Khan (@faizalkhanm9) May 17, 2018
लगाया लंबा छक्काः इस मुकाबले से अगर कोई गेंदबाज सबसे ज्यादा दुखी होगा तो वो होंगे बासिल थंपी उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ उन्होंने अपने 4 ओवर में 70 रन खर्च किए। हैदराबाद के इस युवा गेंदबाज की डिबिलियर्स और मोईन अली ने जमकर पिटाई की, इसी बीच पारी का 13वां ओवर लेकर पहुंचे थंपी के ओवर की चौथी गेंद पर डिबिलियर्स ने 105 मीटर लंबा छक्का मारा और गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई। थंपी की गेंद लेग साइड पर थी डिबिलियर्स ने रूम बनाते हुए खेला था। शॉट इतना जोरदार था की गेंद स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी। हालांकि राशिद खान ने डिबिलियर्स को अपना शिकार बनाया और उन्हें चलता किया इसके बाद सरफऱाज और ग्रानहोम की तेज पारियों की बदौलत आरसीबी ने 218 रनों का लक्ष्य हैदराबाद की टीम को दिया। हालांकि विलियमसन और मनीष पांडे ने हैदराबाद को जिताने की कोशिश की लेकिन विराट सेना ने यह मुकाबला 14 रनों से जीत लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
