आईपीएल में जलवा बिखेरने वाला यह युवा खिलाड़ी यो-यो टेस्ट में हुआ फेल, इंग्लैंड दौरे से भी बाहर
नई दिल्ली। आईपीएल में अपना जलवा बिखेरने वाले इस युवा बल्लेबाज के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए स्टार बल्लेबाज और विकेट कीपर संजू सैमसन का चयन इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं हो सकेगा क्योंकि वो यो-यो टेस्ट में फेल हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टेस्ट में फेल होने वाले 23 वर्षीय बल्लेबाज को दौरे पर जाने से मना कर दिया। गौरतलब हो की श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम शनिवार को दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हुई, लेकिन संजू नहीं गए। याद रहे की सैमसन राहुल द्रविड़ की नजर में सबसे खास युवा खिलाड़ियों में से एक हैं।
यादगार रहा है था आईपीएल का सफरः संजू सैमसन के लिए यह सीजन बेहद खास रहा था उन्होंने राजस्थान से बल्लेबाजी करते हुए 15 पारियों में 31.50 की औसत से 441 रन बनाए थे। उनके इस प्रदर्शन के क्रिकेट दिग्गज भी कायल दिखे थे। हालांकि टीम के रवाना होने से पहले संजू सैमसन का रिप्लेसमेंट नहीं मिल सका है। उम्मीद है जल्द ही किसी को भेजा जाएगा। वहीं इस मुकाबले में रिषभ पंत भी इस टीम का हिस्सा हैं। गौरतलब हो की बेंगलुरु में होने वाले अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट भी 9 जून को हुआ था। इस टेस्ट में कोई भी भारतीय खिलाड़ी फेल नहीं हुआ। वहीं बेंगलुरु में होने वाले अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट भी 9 जून को हुआ था। इस टेस्ट में कोई भी भारतीय खिलाड़ी फेल नहीं हुआ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
