मॉरिशस सीनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में सिमरन और रितिका ने जीता खिताब
नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ी हर खेल में अपना जलवा पूरी दुनिया में बिखेर रहे हैं। इस मामले में देश की बेटियां भी पीछे नहीं हैं। बैडमिंटन में भारत का नाम रोशन करते हुए सिमरन सिंघी और रितिका थाकर ने मॉरिशस सीनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला युगल का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेल गए इस मुकाबले में रितिका और सिमरन की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में मालदीव की अमिनाथ और फातीमाथ को करारी शिकस्त देकर यह खिताब अपने नाम कर लिया है।
गौरतलब हो की ये जोड़ी भारतीय बैडमिंटन की अंडर-19 की शीर्ष रैंकिंग की जोड़ी है। वहीं इस शानदार जीत के बाद ये जोड़ी अब ये जोड़ी अब अंडर-19 एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत की चुनौती पेश करेंगी। इस मुकाबले में जीत के बाद रितिका ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की वो इस जीत से बेहद खुश हैं और इससे हमारा आत्मविश्वास और मजबूत होगा। उन्होंने कहा की हम अपने इस प्रदर्शन को अंडर-19 एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी बरकरार रखेंगे और खिताब जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
Story first published: Monday, June 11, 2018, 11:18 [IST]
Other articles published on Jun 11, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
