कतर ओपन : नडाल हारे, फेडरर सेमीफाइनल में पहुंचे
खेल वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट' के मुताबिक पिछले साल चार खिताब जीतकर स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर से नंबर-एक की कुर्सी हथियाने वाले नडाल कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार गए।
विश्व के दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी फेडरर हालांकि कठिन जीत के साथ अंतिम चार में स्थान बनाने में सफल रहे।
टूर्नामेंट में सर्वोच्च वरीयता प्राप्त नडाल को फ्रांस के गेल मोनफिल्स ने 6-4, 6-4 से पराजित किया। दूसरी ओर, फेडरर जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर को 6-2, 7-6 से हराने में सफल रहे।
ब्रिटेन के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एंडी मरे भी अंतिम चार में पहुंच गए हैं। मरे ने उक्रेन के सर्गेई स्ताकोवस्की को 6-4, 6-2 से हराया। अगले दौर में मौजूदा चैंपियन मरे और फेडरर की भिड़ंत होगी।
दूसरी ओर, मोनफिल्स का सामान अमेरिका के एंडी रॉडिक से होगा, जिन्होंने रोमानिया के गैरवरीयता प्राप्त खिलाड़ी विक्टर हानेस्कू को 6-3, 6-2 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications