Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टॉप-10 में वीरू की धमाकेदार एंट्री

न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ मैचों में विस्फोटक बल्लेबाज़ी से सबका मन मोहने वाले वीरेंदर सहवाग को सबसे ज़्यादा फ़ायदा हुआ है.

छह साल में पहली बार वीरेंदर सहवाग वनडे रैंकिंग के टॉप टेन बल्लेबाज़ों में जगह बनाने में सफल हुए हैं.

इतना ही नहीं शीर्ष 10 बल्लेबाज़ों में भारत के तीन खिलाड़ी हैं. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नंबर वन बने हुए हैं तो युवराज सिंह चौथे नंबर पर हैं. जबकि नौ स्थान की छलांग लगाकर वीरेंदर सहवाग अब छठे नंबर पर जा पहुँचे हैं.

बल्लेबाज़ी

न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ एक दिवसीय मैचों की सिरीज़ में वीरेंदर सहवाग ने 299 रन बनाए.

रैंकिंग में टॉप पर हैं महेंद्र सिंह धोनी

इस सिरीज़ में सचिन तेंदुलकर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था. सचिन तीन मैचों में खेले और उन्होंने 20, 61 और नाबाद 163 रनों की पारी खेली.

सचिन को भी इसका फ़ायदा मिला है और वे आठ स्थान छलांग लगाकर 13वें स्थान पर पहुँच गए हैं.

युवराज सिंह अभी चौथे स्थान पर हैं लेकिन उन्हें एक स्थान का नुक़सान हुआ है. इसी तरह गौतम गंभीर चार स्थान नीचे गिरकर 16वें स्थान पर पहुँच गए हैं.

गेंदबाज़ों की रैंकिंग में न्यूज़ीलैंड के कप्तान डेनियल वेटोरी को बहुत नुक़सान हुआ है. वे पहले स्थान से नीचे गिरकर पाँचवें स्थान पर पहुँच गए हैं. भारत के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ में उन्होंने सिर्फ़ दो विकेट ही लिए.

टीम रैंकिंग

श्रीलंका के गेंदबाज़ नुवान कुलशेखर करियर में पहली बार पहले नंबर पर पहुँच गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ नाथन ब्रैकेन दूसरे और न्यूज़ीलैंड के काइल मिल्स तीसरे नंबर पर हैं.

सचिन की रैंकिंग में भी उछाल आया है

टॉप-20 गेंदबाज़ों में भारत के ज़हीर ख़ान को ही जगह मिल पाई है. वे 14वें स्थान पर हैं. ऑलराउंडर खिलाड़ियों की रैंकिंग में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन शीर्ष पर हैं. भारत के युवराज सिंह तीसरे नंबर पर हैं.

न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ में 3-1 से जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बनी हुई है. उसे दो अंकों का फ़ायदा मिला और भारतीय टीम के अब 122 अंक हो गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया 124 अंकों के साथ दूसरे और दक्षिण अफ़्रीका 125 अंक के साथ शीर्ष पर बना हुआ है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+