Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंडियन सुपर लीगः जल्द ही ATK से जुड़ सकते हैं U-17 वर्ल्ड कप स्टार कोमल थाटल

नई दिल्ली। हाल ही में भारत में संपन्न हुए पहले अंडर-17 फीफा वर्ल्डकप में अपने शानदार से लोगों को दीवाने बनाने वाले युवा सनसनी कोमल थाटल जल्द ही इंडियन सुपर लीग में खेलते नजर आएंगे। गोल की रिपोर्ट के अनुसार कोमल थाटल जल्द ही इंडियन सुपर लीग की साइड ATK (एटलेटिको डे कोलकाता) को जॉइन कर सकते हैं। बता दें कि कोमल ने हाल ही में आई-लीग में AIFF की डेवलपमेंटल साइड इंडियन एर्रोज को जॉइन करने से मना कर दिया था।

खबर के मुताबिक सिक्किम में जन्मे कोमल ने कुछ दिन पहले कोलकाता ट्रेवल किया था और अब उनकी साइनिंग की जल्द ही घोषणा की जा सकती है। इंडियन एर्रोज के कोच लुइस नॉर्टन डे माटोस ने इसके पहले खुलासा किया था कि कोमल थटल को स्क्वॉड से बाहर इसलिए रखा गया है क्योंकि वह ISL में खेलना चाहते थे।

इंडियन एर्रोज में कोमल थाटल का नाम न होने पर कोच डे माटोस ने कहा था कि कोमल अनिकेत जाधव की तरह अंडर-19 टीम के लिए ऑप्शन थे। लेकिन अनिकेत मजबूती से वापस आए वहीं कोमल का अलग रिएक्शन था। अंडर-17 के सभी प्लेयर्स के लिए दरवाजे खुले हैं और यह उनका पर्सनल निर्णय है।

Story first published: Thursday, December 14, 2017, 17:55 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+