Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष चुने गए वर्मा

बीएआई की आम बैठक के दौरान वर्मा को अध्यक्ष चुना गया। उन्हें चुनौती देने के लिए मैदान में कूदने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अंतिम समय पर चुनाव से हटने का फैसला किया।

अजहरूद्दीन पर मैच फिक्सिंग के आरोपों के कारण बीसीसीआई ने आजीवन प्रतिबंध लगा रखा है और संभवत: इसी वजह से उन्होंने इस चुनाव प्रक्रिया से हटने का फैसला किया।

अपने चयन के बाद वर्मा ने कहा, "22 संबंद्ध इकाइयों ने अजहर मामले पर चर्चा की मांग की थी लेकिन मैंने बीएआई एजीएम से इस मामले को खत्म करने की अपील की। मेरी अपील स्वीकार कर ली गई।"

वर्मा ने कहा कि एजीएम की बैठक के दौरान बीएआई में दो नए महासचिव पद का गठन हुआ। ऐसा काम के बढ़ते दबाव को देखते हुए किया गया है।

बीएआई के तीन महासचिव विजय सिन्हा-प्रशासनिक (उत्तर प्रदेश), पुनैया चौधरी-आयोजन (आंध्र प्रदेश) और उमर राशिद -कोचिंग और विकास (असम) हैं।

पंजाब के आर. कालसी को कोषाध्यक्ष बनाए रखा गया है जबकि आठ में से छह उपाध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे हैं। दिलीप घोष और मानेक साहा के स्थान पर अरविंद सिंघाल और ओ.डी. शर्मा को नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।

ऑल इंग्लैंड ओपन विजेता पुलेला गोपीचंद को अगले चार वर्षो के लिए राष्ट्रीय टीम का कोच बनाए रखने का फैसला किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+