फीफा विश्व कप : शकीरा भी स्पेन के साथ
अभिषेक रॉय
जोहांसबर्ग, 10 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर कोलंबियन गायिका शकीरा भले ही विश्व कप के आरंभ से लेकर अब तक दक्षिण अफ्रीका का चेहरा रही हों लेकिन फाइनल मुकाबले में वह स्पेन के साथ हैं।
सॉकर सिटी स्टेडियम में रविवार को विश्वकप का फाइनल मुकाबला स्पेन और हॉलैंड के बीच खेला जाना है। विश्व कप के समापन समारोह में शकीरा कार्यक्रम भी पेश करेंगी।
शकीरा ने कहा, "मैं फुटबाल विश्व कप का पूरा लुत्फ उठा रही हूं। मैं स्पेनिश मूल की हूं, इसलिए फाइनल में स्पेन का समर्थन करूंगी। स्पेन की टीम शानदार है। इस बार उन्होंने बड़ा ही लुभावना प्रदर्शन किया है।"
उन्होंने उम्मीद जताई कि ऑक्टोपस पॉल की भविष्यवाणी एक बार फिर सही साबित होगी और स्पेन फुटबाल का विश्व विजेता बनेगा।
"मैं उम्मीद करती हूं कि ऑक्टोपस की भविष्यवाणी कल सही साबित होगी।"
विश्व कप के शुभारंभ पर आयोजित समारोह में विश्व कप के गान 'वका वका' को गाकर करोड़ों लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाली शकीरा ने स्वीकार किया कि वह फुटबाल की बहुत बड़ी दीवानी बन गई है।
उन्होंने कहा, "मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मैं अखबरों में खेल की वजह से सुर्खियां पाऊंगी। मुझे डेविड विला के गोल बेहद पसंद है। स्पेन के गेरार्ड जैसा खेलते हैं, वह भी मुझे पसंद है। वह रक्षा पंक्ति के शानदार खिलाड़ी हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications