समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक सिडनी में होने वाला विवाह समारोह निजी होगा और इसमें फरलांग और वॉटसन के परिजनों और कुछ करीबी दोस्तों के ही शामिल होने की उम्मीद है।
वॉटसन ने कहा कि इस विवाह समारोह को खास तौर पर कवर करने के लिए एक पत्रिका ने उनके सामने काफी रोचक प्रस्ताव रखा था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया और विवाह समारोह को परिजनों तथा दोस्तों तक सीमित कर दिया।
वॉटसन और फरलांग तेज गेंदबाज ब्रेट ली के माध्यम से वर्ष 2006 में एक दूसरे से मिले थे। काफी वक्त तक दोनों के बीच प्रेम संबंध रहा और फिर दोनों ने अक्टूबर 2009 में सगाई कर ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।