वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट कॉम' के मुताबिक इंटर मिलान के अध्यक्ष मास्सिमो मोराती ने इस संबंध में औरचारिक घोषणा कर दी है। मोराती ने मंगलवार को कहा कि बेनित्ज के साथ करार को लेकर सहमति बन चुकी है और जल्द ही करारनामे पर हस्ताक्षर कर लिए जाएंगे।
बेनित्ज इंटर को चैम्पियंस लीग खिताब जिताने वाले दिग्गज कोच जोस मोरिन्हो का स्थान लेंगे। इंटर की खिताबी जीत से एक सप्ताह कम समय बाद ही मोरिन्हो ने स्पेन के अग्रणी क्लब रियल मेड्रिड के साथ चार साल का करार कर लिया।
कोच के तौर पर बेनित्ज का करियर शानदार उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने 2004 में लिवरपूल के साथ करार किया था। उससे पहले वह स्पेन के क्लब वेलेंसिया के कोच थे। उनकी देखरेख में वेलेंसिया ने दो बार स्पेनिश लीग और एक बार यूएफा खिताब जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।